क्रिसेंट गरबा महोत्सव में अटल अस्पताल ने लगाया चिकित्सा शिविर, आपात स्थिति में दी सहायता

सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव में शामिल होने वाली बालिकाओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर की ओर से तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद मैदान में आयोजित महोत्सव के दौरान अस्पताल की टीम ने आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
आयोजन में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब साढ़े तीन हजार बालिकाएं शामिल हुईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में पहुंचे। ऐसे में किसी की तबीयत खराब होने या अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की ओर से विशेष व्यवस्था की गई।
इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी रही उपलब्ध
अटल अस्पताल की ओर से लगाए गए शिविर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सके।
सामाजिक आयोजनों में स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
अटल अस्पताल की ओर से महोत्सव में उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं की विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय ने सराहना की। आयोजन के दौरान चिकित्सा शिविर की व्यवस्था का उद्देश्य बड़ी संख्या में जुटे लोगों को जरूरत के समय स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराना रहा।
अटल अस्पताल द्वारा अस्पताल में उपचार के साथ सामाजिक आयोजनों में भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..