देवास में नापतोल विभाग की कार्रवाई, राजस्थान स्वीट्स और न्यू स्वदेशी स्वीट्स से तीन तौल कांटे जब्त

देवास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को सही वजन में सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नापतोल विभाग द्वारा दुकानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने एबी रोड स्थित राजस्थान स्वीट्स और नयापुरा चौक स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स पर कार्रवाई की।
जांच में नहीं मिला वार्षिक सत्यापन

जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर तौल कांटों का वार्षिक सील सत्यापन और मुद्रांकन नहीं पाया गया। नापतोल अधिकारी श्याम दुबे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान राजस्थान स्वीट्स से एक और न्यू स्वदेशी स्वीट्स से दो तौल कांटे जब्त किए गए हैं।
आगे की कार्रवाई जारी
नापतोल विभाग के अनुसार, तौल कांटों का निर्धारित समय पर सत्यापन और सील होना अनिवार्य है। इससे उपभोक्ताओं को सही वजन मिलने की पुष्टि होती है। फिलहाल विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट : गौरव व्यास, देवास।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..