सड़क की बदहाली को लेकर दुकानदारों और नागरिकों ने किया प्रदर्शन, विधायक सुदेश राय ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश

सीहोर। सड़क की बदहाली और घटिया निर्माण की शिकायत सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को माता मंदिर से नरसिंहगढ़ नाका गल्ला मंडी तक के दुकानदारों और नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। नागरिकों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नारेबाजी करते हुए समस्या के समाधान की मांग की।
चक्का जाम की जानकारी मिलने पर विधायक सुदेश राय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने मौके से ही चूरी से भरे डंपर को बुलवाया और सड़क पर बने गहरे गड्ढों में चूरी डलवाकर उन्हें समतल कराया।
अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दिए निर्देश

विधायक ने पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया और सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति खराब हो गई थी। फिलहाल सड़क की मरम्मत कराई गई है और जल्द ही इस मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना पर काम किया जाएगा।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..