सलसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को ले जाने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

सलसलाई। थाना सलसलाई क्षेत्र में नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय शाजापुर में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को नाबालिग के परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। मामले में अपराध क्रमांक 137/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी नागेंद्र सिंह प्रताप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से नाबालिग को दस्तयाब किया और आरोपी लुकमान पिता फुरकान खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अलीशेरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग के कथनों के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धाराओं 64, 127(2), 87, 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 जोड़ी गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जनक सिंह रावत के नेतृत्व में मनोज तिवारी, ललिता यादव, दिनेश भावड़, देवी सिंह दांगी, संदीप यादव, अरविंद सिंह जाट, मोहन सिंह दांगी, नितेश सेन, मोनिका शिवहरे और सुभाष दांगी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट : अमर सिंह मेवाड़ा, सलसलाई
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..