पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- गौरव की बात है कि प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक गरबा सीहोर में हो रहा है

सीहोर। आवासीय खेलकूद मैदान पर आयोजित क्रिसेंट गरबा महोत्सव में रविवार को शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे। यहां अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच द्वारा आयोजित निशुल्क गरबा प्रशिक्षण के बाद सामूहिक प्रस्तुति दे रहीं 3500 से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को उन्होंने संबोधित किया और आशीर्वाद दिया।
महोत्सव के विशाल मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, निलेश राय, समाजसेविका अरुणा राय, भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल, रांझा राय, राज राय सहित राय परिवार के सदस्यों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
‘सीहोर में इतना बड़ा गरबा होना गौरव की बात’

गरबा करने पहुंचीं बालिकाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश का इतना बड़ा सामूहिक गरबा महोत्सव सीहोर में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सामूहिक प्रस्तुति के लिए तैयार करना एक बड़ी पहल है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय ने मातृशक्ति को एक मंच पर एकत्रित किया है।
‘तुममें माता का अंश है, इसलिए गरबा करने आई हो’
पंडित प्रदीप मिश्रा ने बालिकाओं और महिलाओं से कहा कि उनके भीतर माता भवानी और मां दुर्गा की शक्ति का अंश है। उन्होंने कहा कि मां जगदंबा के प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से जुड़ने के लिए विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय माध्यम बन रहे हैं।
उनके संबोधन के दौरान गरबा महोत्सव में शामिल बालिकाओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन हर साल होना चाहिए। पंडित मिश्रा ने सभी बेटियों को आशीर्वाद दिया।
राय परिवार ने आगे भी सेवा का दिया भरोसा
कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मां जगदंबा की कृपा से हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राय परिवार आगे भी इसी तरह लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..