तीन दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 7 अक्टूबर तक मिलेगा लाभ

सीहोर। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के बेहतर उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर में तीन दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर 5, 6 एवं 7 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की देखरेख में जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
शिविर में बच्चेदानी का बाहर आना, बच्चेदानी या अंडाशय में गांठ, अत्यधिक या अनियमित मासिक धर्म, लंबे समय से दवाइयां लेने के बावजूद आराम नहीं मिलना और पेशाब संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न स्त्री रोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।

विशेषज्ञ परामर्श के साथ उपचार की सुविधा
शिविर के दौरान आवश्यक जांच एवं उपचार के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, आधुनिक तकनीकों से उपचार तथा ऑपरेशन संबंधी रियायती सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
अटल अस्पताल प्रबंधन ने सीहोर जिले और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वे 7 अक्टूबर तक चल रहे इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..