पानी समझकर पी लिया कपड़े साफ करने का केमिकल, 10 साल के बच्चे की मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा लॉन्ड्री में रखे कपड़ों की प्रेसिंग में इस्तेमाल होने वाले पारदर्शी केमिकल को पानी समझकर पी गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मां के पास लॉन्ड्री में था बच्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान सिद्धार्थ भुजंग के रूप में हुई है। वह कोलार क्षेत्र के ललिता नगर में रहता था और दूसरी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता काम पर जाने से पहले उसे लॉन्ड्री में उसकी मां के पास छोड़ गए थे।
दोपहर में बच्चे ने दुकान में रखी एक बोतल उठाई और उसमें मौजूद केमिकल को पानी समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टियां होने लगीं। मां उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
पुलिस ने शुरू की जांच
बच्चे की मौत की सूचना मिलने के बाद कोलार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि केमिकल किस प्रकार की बोतल में रखा था और बच्चा उसे पानी समझकर कैसे पी गया
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..