जिला अस्पताल में अब नेत्र रोगियों को मिलेगी उपचार की सुविधा, नेत्र परामर्श शिविर का शुभारंभ

सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला अस्पताल में नेत्र परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक सुदेश राय ने किया। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच की गई और डॉक्टरों द्वारा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
शिविर का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘सरकार आपके द्वार’ एवं जनसेवा कल्याण के अंतर्गत किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यूके श्रीवास्तव सहित डॉक्टरों ने विधायक का स्वागत किया।
365 दिन मिलेगी नेत्र जांच की सुविधा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों के उपचार के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को 365 दिन आंखों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। जरूरत के अनुसार ऑपरेशन और चश्मे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक ने शिविर में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से जिला अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही नेत्र विभाग में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..