Skip to content
-
📢 मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सबसे पहले | आदर्श न्यूज़ MP-CG
Adarsh News Adarsh News

MP-CG News

Adarsh News Adarsh News

MP-CG News

  • Breaking News
  • अपराध
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • Privacy Policy
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • TERMS & CONDITIONS
  • EDITORIAL POLICY
  • FACT CHECK POLICY
  • CORRECTION POLICY
  • Breaking News
  • अपराध
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • Privacy Policy
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • TERMS & CONDITIONS
  • EDITORIAL POLICY
  • FACT CHECK POLICY
  • CORRECTION POLICY
  • Privacy
  • Videos
  • Start Demos
  • Contact
  • HOME
  • Breaking News
  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
🔴 LIVE TV
Adarsh News Adarsh News

MP-CG News

Adarsh News Adarsh News

MP-CG News

  • Breaking News
  • अपराध
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • Privacy Policy
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • TERMS & CONDITIONS
  • EDITORIAL POLICY
  • FACT CHECK POLICY
  • CORRECTION POLICY
  • Breaking News
  • अपराध
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • Privacy Policy
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • TERMS & CONDITIONS
  • EDITORIAL POLICY
  • FACT CHECK POLICY
  • CORRECTION POLICY
  • Privacy
  • Videos
  • Start Demos
  • Contact
  • HOME
  • Breaking News
  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
🔴 LIVE TV
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए ₹1,835 करोड़

By Editorial Team
September 13, 2026 3 Min Read
0

आगर मालवा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, योजना की 40वीं किस्त जारी; जिले को ₹226 करोड़ के 33 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल/आगर मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 13 सितंबर को आगर मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के रूप में ₹1,835 करोड़ की राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने आगर मालवा जिले को ₹226 करोड़ की लागत वाले 33 विकास कार्यों की सौगात दी, जबकि ₹28 करोड़ के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

बहनों को हर महीने मिल रहे ₹1,500

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों को हर महीने बिना किसी परेशानी के ₹1,500 की राशि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक करीब ₹55 हजार करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खातों में पहुंचा चुकी है।

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। कई महिलाएं इन पैसों से सिलाई मशीन खरीदकर, ब्यूटी पार्लर शुरू कर और छोटे व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 4 लाख बहनें लघु उद्योगों की इकाइयां स्थापित कर रही हैं।

आगर मालवा को विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगर मालवा जिले में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और धार्मिक पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बाबा बैजनाथ धाम में ₹18 करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में आलू आधारित उद्योग स्थापित किया जा रहा है, जिसकी लागत करीब ₹4,000 करोड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में 300 से अधिक उद्योग स्थापित होने की संभावना है।

महिला सशक्तिकरण से ही प्रदेश की प्रगति

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब—इन चारों वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तरक्की के बिना मध्यप्रदेश का विकास संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन, मुर्गीपालन और बकरीपालन जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा दे रही है। साथ ही, महिलाओं को लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और नमो दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर घर-घर दीप जलाने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की साख और धाक बढ़ाई है।

उन्होंने यह भी बताया कि 17 सितंबर से प्रदेश में पट्टाधारकों की भूमि की रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..

Author

Editorial Team

Follow Me
Other Articles
Previous

शुक्रवार को मनाया जाएगा रक्षाबंधन और श्रावणी उपाकर्म, इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया

Next

MP News: इंजीनियर, डॉक्टर और वकील बनने का सपना होगा आसान, सरकार देगी हर महीने ₹7,500

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • दीपावली से पहले देवास ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में, MG रोड से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
  • आशाराम बापू के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग, योग वेदांत सेवा समिति ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • देवास में नापतोल विभाग की कार्रवाई, राजस्थान स्वीट्स और न्यू स्वदेशी स्वीट्स से तीन तौल कांटे जब्त
  • शराब माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग, भाजपा हरदा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
  • खातेगांव TI दिलीप पुरी को कुचलने के आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू के पैर में पुलिस ने मारी गोली
  • दीपावली से पहले देवास ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में, MG रोड से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
  • आशाराम बापू के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग, योग वेदांत सेवा समिति ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • देवास में नापतोल विभाग की कार्रवाई, राजस्थान स्वीट्स और न्यू स्वदेशी स्वीट्स से तीन तौल कांटे जब्त
  • शराब माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग, भाजपा हरदा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
  • खातेगांव TI दिलीप पुरी को कुचलने के आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू के पैर में पुलिस ने मारी गोली
Copyright 2026 — Adarsh News. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme