रायसेन में दर्दनाक हादसा: खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान इंद्र सिंह की मौत

रायसेन। जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में कृषि कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में ट्रैक्टर चला रहे किसान इंद्र सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, किसान इंद्र सिंह खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वे उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद खेत में काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन इस दुर्घटना में उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही बरेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली सिविल अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट : अजय गोहिल, रायसेन।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..