स्वर्गीय प्रमोद पटेल की जन्मतिथि पर वृद्धाश्रम में कराया भोजन वितरण

सीहोर। जिले के खेल जगत में भीष्म पितामह के रूप में पहचान रखने वाले बीएसआई क्लब सीहोर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय प्रमोद पटेल की जन्मतिथि पर शुक्रवार को सेवा और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सैकड़ा खेड़ी रोड स्थित वृद्धाश्रम में संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को भोजन-प्रसादी वितरित की। इस दौरान स्वर्गीय प्रमोद पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृतियों को याद किया गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण
संस्कार मंच की ओर से शाम 5 बजे चर्च मैदान पर ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और स्वर्गीय प्रमोद पटेल की स्मृति को सम्मान देने का प्रयास किया गया।
आदर्श न्यूज़ | MP-CG | खबरें दिल से..