निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 200 से अधिक मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कोठरी/सीहोर। अटल हॉस्पिटल सीहोर एवं साहस महिला/बाल शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्था और सेवा सदन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोठरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और 200 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर में अटल हॉस्पिटल सीहोर के विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों की जांच कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति देखने को मिली।

अमृत हरित महाअभियान के तहत किया पौधरोपण
इसी अवसर पर नगर परिषद कोठरी के कार्यालय भवन स्थित 3R पार्क में अमृत हरित महाअभियान-2026 के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम, नगर परिषद अध्यक्ष राधेश्याम दलपति, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा 20 पौधे रोपे गए। साथ ही लोगों को आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जितेंद्र आजाद, दिनेश चौधरी, विजय सिंह, मदन वर्मा, धरम, समस्त पार्षद, नगर के वरिष्ठजन, अधिकारी-कर्मचारी तथा अटल हॉस्पिटल सीहोर, साहस महिला/बाल शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्था और सेवा सदन अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट सोहन श्रीवास्तव, आदर्श न्यूज़ आष्टा